गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पंचायत सचिव संगठन जिला इकाई गरियाबंद ने सोमवार 21 सितंबर को सचिवों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

👉 जरूर पढ़ें: विकास की रकम में आखिर किसका हिस्सा? ‘कमीशन’ के आरोपों ने खड़े किए कई सवाल

जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में सचिवों ने ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था पर रोक लगाने, हड़ताल अवधि के लंबित वेतन का जल्द भुगतान करने तथा प्रत्येक माह की 5 तारीख तक नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग रखी। इसके साथ ही लंबे समय से रुके हुए सचिवों के वेतन का भुगतान भी शीघ्र किए जाने की मांग की गई।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो जिला स्तर पर आंदोलन

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सचिवों से संबंधित विभिन्न समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकर्षित कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समय पर निराकरण नहीं होता है तो जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन प्राप्त करने के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने सचिव संगठन की मांगों को लेकर त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।

ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर संगठन का सख्त रुख

जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू ने सभी सचिवों से अपील की कि कोई भी सचिव ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लगाएगा। उन्होंने सचिवों से अटेंडेंस ग्रुप से लेफ्ट होने तथा प्रशासनिक आदेश जारी होने तक ऑनलाइन अटेंडेंस ग्रुप में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने की अपील की है। संगठन का कहना है कि इस संबंध में सभी सचिव एकजुट होकर संगठन के निर्णय का पालन करें।

विदाई और स्वागत सम्मान भी हुआ

ज्ञापन सौंपने के साथ ही जिला पंचायत गरियाबंद में पदस्थ उपसंचालक पद्मिनी हरदेल का विदाई सम्मान किया गया। वहीं नवपदस्थ उपसंचालक कमल का संगठन की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

👉 जरूर पढ़ें: गड्ढा खोदा, आहता गिरा… अब किसकी बारी? नगरपालिका ने ठेकेदार पर कसी नकेल

इस अवसर पर जिला सचिव हेमकुमार पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, जनपद पंचायत गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष अनुज ठाकुर, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष चेतन सोनकर, मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह ध्रुव, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद साहू, देवभोग ब्लॉक अध्यक्ष सुकांत बेहेरा, सोशल मीडिया प्रभारी कंचन कुमार नायक सहित संतराम सिन्हा, डॉ. कन्हैयालाल ध्रुव, बोधन साहू, खेमन साहू, पुस्तम नागेश, बसंत सिन्हा, रेवाराम साहू, संतोष यादव, विष्णु साहू, अनिल साहू, भूपेंद्र सेन, पुष्पा सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सचिव साथी उपस्थित रहे।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version