रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार आगामी धान खरीदी सीजन के लिए 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय कर सकती है। इसे लेकर शुक्रवार को नवा रायपुर,महानदी भवन मंत्रालय में उप मंत्रिमंडलीय समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें धान खरीदी, उठाव और व्यापारियों को भुगतान को लेकर निर्णय लिए गए।

CG- IPS कैडर रिव्यू में छत्तीसगढ़ में पद बढ़े, अब 153 अफसर होंगे कैडर में, प्रमोशन के भी पद बढ़े

उप मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक को लेकर मंत्री टंकाराम वर्मा ने बताया कि धान खरीदी, धान का उठाव और व्यापारियों के भुगतान को लेकर निर्णय लिया गया है। धान उठाव करने वाले व्यापारियों का प्रस्ताव मिला था। वर्तमान में 33 लाख मीट्रिक टन जो धान बचा हुआ है, उसमें से व्यापारियों का जो पुराना भुगतान बकाया है, उनके प्रस्ताव अनुसार बकाया राशि के एवज़ में उन्हें धान दिया जाएगा। इस तरह पूरा धान का उठाव हो जाएगा। साथ ही व्यापारी उतना ही धान का उठाव करेंगे।

Cg: गरियाबंद में आज 24 मई को मातृत्व सुरक्षा का महा आयोजन! हर गर्भवती महिला को मिलेगा विशेषज्ञों का साथ, जांच, दवा और परामर्श—all फ्री!

उन्होंने बताया कि हर साल छत्तीसगढ़ में खेती का रकबा बढ़ रहा है। किसानों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। धान के पैदावार में भी वृद्धि हो रही है। देशभर में किसानों को उनकी उपज का सर्वाधिक मूल्य देने वाला राज्य छत्तीसगढ़ है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी की जाती है।

इस बैठक में राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा के अलावा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल भी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version