CG News , अंबिकापुर। शहर से सटे ग्राम सरगांव में एक चौंकाने और चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। यहां रेबीज से संक्रमित बताए जा रहे एक कुत्ते द्वारा काटे गए बकरे की बली देकर उसका मांस ग्रामीणों को खिलाए जाने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और बकरे का मांस खाने वाले लोग अब सहमे हुए हैं।

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की आयु में आज सुबह 6 बजे तोड़ा दुनिया से आखिरी सांस

काली पूजा के दौरान दी गई बली

जानकारी के मुताबिक, 28 दिसंबर को ग्राम सरगांव में काली पूजा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान परंपरा के अनुसार बकरे की बली दी गई। पूजा के बाद बकरे का मांस प्रसाद और भोज के रूप में ग्रामीणों में वितरित किया गया, जिसे करीब 200 से अधिक लोगों ने खाया।

रेबीज संक्रमित कुत्ते के काटने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि जिस बकरे की बलि दी गई, उसे कुछ दिन पहले एक रेबीज से संक्रमित कुत्ते ने काट लिया था। बताया जा रहा है कि यह बकरा गांव के ही नान्हू रजवाड़े नामक व्यक्ति से खरीदा गया था। आरोप यह भी है कि ग्राम सरपंच नारायण प्रसाद और उपसरपंच कृष्णा सिंह ने पूजा के लिए इसी बकरे को खरीदा, जबकि उसके कुत्ते द्वारा काटे जाने की जानकारी पहले से थी।

सामने आई जानकारी के बाद मचा हड़कंप

जब गांव में यह बात फैली कि बकरा रेबीज संक्रमित कुत्ते के संपर्क में आ चुका था, तब ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बकरे का मांस खाने वाले लोग अब अपनी सेहत को लेकर चिंतित हैं। कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें बुखार, घबराहट और डर जैसी शिकायतें महसूस हो रही हैं, हालांकि अभी तक किसी में रेबीज के लक्षण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version