मीडिया प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए प्रकाश कुमार यादव, बोले—अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे अधिकार और योजनाओं की जानकारी

रायपुर/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार और मानवाधिकार संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में पत्रकार एवं संपादक प्रकाश कुमार यादव को फाउंडेशन के मीडिया प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेशभर से शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह प्रधान के नेतृत्व में संगठन द्वारा लोगों को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यवसाय तथा कानून से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने और अन्याय एवं अत्याचार के मामलों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जाने की बात कही गई है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक टीम का विस्तार किया जा रहा है।

फाउंडेशन की ओर से प्रकाश कुमार यादव को मिली जिम्मेदारी के पीछे उनके पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य और समाजसेवा के प्रति सक्रियता को आधार बताया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रकाश कुमार यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह प्रधान एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी अजीत यादव सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे मानवहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप काम करेंगे। लोगों को उनके अधिकारों और कानून की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा, नशामुक्ति और जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

👉 जरूर पढ़ें: संगठन में मिली नई जिम्मेदारी, अब मानवाधिकार की आवाज को देंगे धार… चंद्रहास निषाद बने शहर अध्यक्ष

प्रकाश कुमार यादव ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की टीम तैयार करने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसकी गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगे।

प्रदेशभर से मिल रही बधाइयां

प्रकाश कुमार यादव के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और परिचितों की ओर से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए मानवाधिकार और जनजागरूकता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

👉 जरूर पढ़ें: सूखा नदी का पानी बस्ती में घुसा… फिर मची चीख-पुकार, 16 लोग बाढ़ में फंसे

बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्ता सिंह यादव, जितेन्द्र सिंह क्षत्रिय, सिंह तोमर, कैलाश यादव, धन्नू यादव, राजेंद्र सिंह क्षत्री, गजेंद्र सिंह यादव, अधिवक्ता सहित कपुर यादव, निल सिंह तोमर, मयंक गुप्ता, सुनील साय, महेश राम, राहुल कुमार, माधव यादव, जलेश यादव, सूर्या ठाकुर, अजय जायसवाल, सरिता राजपूत, कविता साहू, डॉ. सविता, डॉ. कमला देवी, अनिल कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, अंकित सिंह, मिलेश, त्रिलोचन यादव, संजय कुमार, कुंदन सिंह सहित प्रदेशभर के अनेक लोग शामिल हैं।

प्रकाश कुमार यादव ने सभी शुभचिंतकों एवं बधाई देने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाज के प्रति कार्य करने का अवसर भी है। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश में मानवाधिकार जागरूकता को मजबूत करने की बात कही।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version