जगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में 7 से 9 फरवरी 2026 तक एक साथ सांस्कृतिक और प्रशासनिक दृष्टि से ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। जहां एक ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आदिवासी संस्कृति के महाकुंभ ‘बस्तर पंडुम-2026’ का शुभारंभ करेंगी, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं।
राष्ट्रपति करेंगी बस्तर पंडुम-2026 का उद्घाटन
7 फरवरी 2026 को जगदलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा बस्तर पंडुम-2026 का शुभारंभ किया जाएगा। संभाग स्तरीय यह तीन दिवसीय जनजातीय एवं लोक संस्कृति महोत्सव 9 फरवरी तक आयोजित होगा।
बस्तर पंडुम जनजातीय समाज की जीवनशैली, मान्यताओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और प्रदर्शित करने का पर्व है। लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वेशभूषा और शिल्पकला के माध्यम से यह उत्सव जनजातीय समुदाय की पहचान, गौरव और समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा।
UPSC IFS Recruitment 2026 : भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 24 फरवरी तक करें आवेदन
अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर
वहीं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी 7 से 9 फरवरी तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह शनिवार 7 फरवरी को शाम 4:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे निजी होटल में रुकेंगे।
नक्सलवाद पर होगी हाई लेवल मीटिंग
रविवार 8 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे से एक के बाद एक महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। शाम 5 बजे तक नक्सलवाद (LWE) पर हाई लेवल मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


