रंगोली, चित्रकारी, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
छुरा (गंगा प्रकाश)। आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा में विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवा, संकल्प, स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा और सृजनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।
पखवाड़े के अंतर्गत रंगोली, चित्रकारी, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों को रंगों और आकर्षक कलात्मक आकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में एकता यादव ने प्रथम, गुंजा निषाद ने द्वितीय तथा बालिता, अर्चना एवं योगिता सहित फनिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार चित्रकारी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति को कागज पर उकेरते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसमें वंदना पटेल ने प्रथम, भूमिका साहू एवं रोशनी कंवर ने द्वितीय तथा चक्षु यादव एवं निकिता मारकंडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
👉 जरूर पढ़ें: आंखों में रोशनी नहीं, मगर सुरों में सपनों की चमक
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ विद्यालय एवं स्वच्छ परिवेश की आवश्यकता तथा सामाजिक जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में लोकेश्वरी ध्रुव प्रथम, हेमलता पटेल द्वितीय एवं टेकेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं निबंध प्रतियोगिता में नम्रता ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय तथा नवमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में गूंजा निषाद, एकता यादव, खुशी, गार्गी, हिमांशी, बलिता, अर्चना, फणीशा, रोशनी, गीता, भूमिका, गामिनी एवं टोमेश्वरी सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकारी में अर्चना ध्रुव, लोकेश्वरी ध्रुव, रेशमा कंवर, वंदना, शक्ति सागर, लीना साहू, पूर्णिमा ध्रुव, सरिता कंवर, रागिनी, एकता यादव, राजेश्वरी कंवर, मोनिका सेन एवं गीतिका यादव ने प्रतिभा दिखाई। भाषण प्रतियोगिता में टोमेश्वरी, हेमलता, टिकेश्वरी, जुगेश्वरी, लोकेश्वरी, रेशमा, ओमकुमारी एवं वंदना यादव ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, अनुशासन, सेवा, सहयोग एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे जीवन-मूल्यों को समझने का अवसर मिला। बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण बनाया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
👉 जरूर पढ़ें: तिमाही परीक्षा से दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रश्नपत्र
इस अवसर पर प्रधानपाठक ज़ोहरा फातिमा कुरैशी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मुरारी राम देवांगन ने किया। निर्णायक की भूमिका शिक्षक चंद्रभूषण निषाद, शीतल चंद्राकर एवं करुणा वर्मा ने निभाई।
आयोजन में शिक्षक उमेश कुमार ढीढी, अर्जुन धनंजय सिन्हा, सुशील कुमार पांडे सहित स्टाफ पीली बाई, कविता पटेल, रुक्मणी, रसोइया फगनी कंवर एवं लता पाड़े, प्रमिला साहू का भी सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
