कवर्धा: इंसाफ की आस में एक किसान इस कदर टूट गया कि उसने कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी. मामला कबीरधाम जिले में पंडरिया का है, जहां एक किसान वर्षों से अपनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे से परेशान है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई.

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मनोज यादव ने बदली व्यवसाय की दिशा

कबीरधाम जिले के पंडरिया निवासी किसान मनीष पांडे पिता मदन लाल पांडे बीते कई वर्षों से अपनी कृषि भूमि पर भू-माफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे से मुक्ति पाने के लिए राजस्व विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. मनीष पांडे और उनके बड़े भाई आशीष पांडे ने बताया कि उन्होंने कई बार पटवारी, आरआई और राजस्व अधिकारियों को आवेदन दिया, सीमांकन की मांग की, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन और तारीखें ही मिलीं.

अनिल टुटेजा ने न्यायिक निगरानी में शराब घोटाले की जांच की मांग की, HC से याचिक ख़ारिज

उन्होंने बताया कि 23 जून 2025 को कलेक्टर कार्यालय से भू-अभिलेख शाखा ने सीमांकन कर प्रकरण का त्वरित निराकरण करने का आदेश भी जारी किया था. आदेश के बाद दो पटवारी और दो आरआई सीमांकन के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां खसरा नंबर में त्रुटि बताकर जांच अधूरी छोड़ वापस लौट गए.

नक्शा गलत बताते कार्रवाई को टाला

इन तमाम वाकयों के बाद निराश किसान मनीष पांडे ने सीधे कलेक्टर कवर्धा के समक्ष पेश होकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी. हालांकि, कलेक्टर ने उन्हें समझाइश दी और भू-माफिया के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया. लेकिन अब देखना होगा कि क्या जिला प्रशासन और पुलिस ऐसे भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिला पाएंगे?


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version