CG NEWS :  बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना में मंगलवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पुलिस महकमे को भी सकते में डाल दिया। 10 वर्षीय बालक और उसकी 7 वर्षीय मासूम बहन हाथ में खाली अस्थि कलश लेकर सीधे थाने पहुंचे। बच्चों की मासूमियत और उनकी शिकायत ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को चौंका दिया।

Iran Indian Students : हिंसा के बीच राहत की खबर 200 से ज्यादा भारतीय स्टूडेंट्स की वतन वापसी

मासूम बच्चों ने बताया कि उनके पिता आलोक ठाकरे की अस्थियां चोरी हो गई हैं और उनका परिवार उन्हें वापस चाहता है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भारती नगर निवासी ठाकरे परिवार से जुड़ा है। आलोक ठाकरे पेशे से ठेकेदार थे। जानकारी के मुताबिक, उनकी पत्नी और बहन के बीच विवाद हुआ था, जिसके चलते उनकी पत्नी ने परिवार से अलग रहना शुरू कर दिया था।

इस बीच पति आलोक ठाकरे ने पत्नी को वापस पाने के लिए हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई थी। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह आलोक की पत्नी को ढूंढकर पेश करे। लेकिन पुलिस इस मामले में सफल नहीं हो पाई।

CG NEWS : मासूम बच्चों की मासूमियत ने पुलिस

हाल ही में आलोक ठाकरे का निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार भारती नगर स्थित मुक्तिधाम में संपन्न हुआ। लेकिन परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार के बाद अचानक उनकी पत्नी मुक्तिधाम में पहुंची और अस्थियों को पन्नी में भरकर अपने साथ ले गई, जिसकी CCTV फुटेज भी सामने आई है।

अस्थियों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने दोनों मासूम बच्चे सिविल लाइन थाना पहुंचे। पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।

यह घटना न केवल परिवार में गहरे आहत करने वाली है, बल्कि मासूम बच्चों की मासूमियत और उनकी परेशानी ने पूरे शहर को सोचने पर मजबूर कर दिया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version