ChatGPT , सैन फ्रांसिस्को। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा बदलाव जल्द देखने को मिल सकता है। OpenAI अब ChatGPT को सिर्फ एक ऐप या चैटबॉट तक सीमित नहीं रखना चाहता। कंपनी इसे एक फुल-फ्लेज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (AI OS) के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत OpenAI ने टेक इंडस्ट्री के अनुभवी एग्जीक्यूटिव Glen Coates को नया Head of App Platform नियुक्त किया है।

नदियों को जोड़कर बाढ़ से लड़ने की तैयारी, बिहार में लिंक योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब OpenAI AI-पावर्ड डिवाइस और नए इंटरफेस पर भी काम कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में ChatGPT सिर्फ सवाल-जवाब करने वाला टूल नहीं, बल्कि यूजर्स के पूरे डिजिटल इकोसिस्टम को कंट्रोल करने वाला प्लेटफॉर्म बन सकता है।

ऐप से आगे, एक इंटरफेस की ओर ChatGPT

फिलहाल ChatGPT एक ऐप और वेब प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है, लेकिन इसकी क्षमताएं किसी ऑपरेटिंग सिस्टम जैसी होती जा रही हैं। इसमें मौजूद AI एजेंट्स, इन-बिल्ट सर्च, फाइल हैंडलिंग और यूजर के कॉन्टेक्स्ट को समझने की क्षमता इसे एक पावरफुल इंटरफेस बनाती है। यूजर ChatGPT के जरिए अलग-अलग टास्क मैनेज कर सकता है, जानकारी खोज सकता है और कई ऐप्स का काम एक ही जगह से कर सकता है।

थर्ड-पार्टी ऐप्स से मजबूत हो रहा प्लेटफॉर्म

OpenAI ने पहले ही ChatGPT Apps फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसके जरिए थर्ड-पार्टी ऐप्स और सर्विसेज ChatGPT में इंटीग्रेट हो चुकी हैं। इससे यूजर्स को अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती और ChatGPT एक सेंट्रल हब की तरह काम करता है। यही वजह है कि OpenAI इसे भविष्य के ऑपरेटिंग सिस्टम का अगला स्टेप मान रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version