रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन था. प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी थी. सदन में विपक्षी सदस्यों ने जल जीवन मिशन के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया. इसी दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई. मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आपस में ही भिड़ गए. दोनों ही सदस्यों के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी. दोनों सदस्यों के बीच बढ़ते मामला और सदन की मर्यादा भंग होता देख स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने तत्काल हस्तक्षेत करते हुए कड़ी टिपण्णी की.

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार हाईवा ने 17 गायों को कुचला, तड़प तड़प कर हुई मौत; ड्राइवर फरार..

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, पक्ष-विपक्ष आसंदी की मर्यादा का ध्यान रखें. प्रश्नकाल में हंगामा करना उचित नहीं है. पूरा देश छत्तीसगढ़ की कार्यवाही को देखता है. सदस्यों को आपस में देखकर बात नहीं करनी चाहिए. आसंदी की ओर देख कर बात करनी चाहिए. आप सभी सदस्य इस बात का ध्यान रखें. आसंदी की मर्यादाओं का पालन हम सभी को करना होगा.

भूपेश बघेल का जल जीवन मिशन पर हमला: मिशन को बताया फेल, जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने अजय चंद्राकर और देंवेंद्र यादव को फटकार लगाते हुए कहा, विधानसभा सड़क नहीं है जो भाषण देने आ रहे हैं. विधानसभा में इस तरह की लहजे में बात नहीं होनी चाहिए. एक दूसरे को देखकर जवाब न दे. आसंदी की तरफ देखकर बात रखें.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version