गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं राजिम भक्तिन माता समिति के संरक्षक बोधनराम साहू ने कहा कि इन दो वर्षो में सरकार ने जनहित, पारदर्शिता और विकास को केंद्र में रखकर कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचा है। शासन की प्राथमिकता स्पष्ट रही जनता के काम समय पर, बिना बाधा और ईमानदारी से पूरे हों। बोधनराम साहू ने कहा कि किसान हित में सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए धान खरीदी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाया। आनलाइन टोकन प्रणाली, भुगतान में तेजी और खरीदी केंद्रों की संख्या में विस्तार से किसानों को बड़ी राहत मिली। इसके साथ ही कृषि यंत्र अनुदान, बीज वितरण और सिंचाई योजनाओं को मजबूती मिली, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण भी सरकार की उपलब्धियों का अहम हिस्सा रहा। स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग, कौशल प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने की पहल ने हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। लखपति दीदी जैसी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और सम्मान दोनों प्रदान किया। बोधनराम साहू ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, अस्पतालों में आधुनिक उपकरण, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों की नियुक्ति से आमजन को बेहतर इलाज मिल रहा है।
There is no ads to display, Please add some
