रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों के खिलाफ ACB/EOW की विशेष अदालत में 6वां पूरक चालान पेश किया। करीब 7 हजार पन्नों के इस चालान में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, अतुल सिंह, मुकेश मनचंदा, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित और दीपेंद्र चावड़ा के खिलाफ गंभीर तथ्य शामिल हैं।
मामले की निष्पक्ष जांच को आगे बढ़ाने के लिहाज से इस पूरक चालान को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Raigarh Girl Murder : कुर्रा गांव में दिल दहला देने वाली हत्या, पड़ोसी पर मामला दर्ज

ED का दावा: 3200 करोड़ से अधिक का घोटाला

शराब घोटाला मामले की शुरुआत प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच से हुई। ED ने ACB में FIR दर्ज कराते हुए यह दावा किया था कि घोटाले का आकार 3200 करोड़ रुपये से भी अधिक है। FIR में कई राजनेताओं, आबकारी विभाग के अधिकारियों और शराब कारोबारियों के नाम शामिल हैं।
ED की जांच के अनुसार तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के समय IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की कथित सिंडिकेट गठजोड़ के माध्यम से यह पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर अवैध कमाई का तंत्र चलाया गया।

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

2019 से 2023 के बीच कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शराब नीति में बदलाव कर कुछ चुनिंदा सप्लायरों को फायदा पहुंचाने का आरोप है। इसके तहत—

  • लाइसेंस की शर्तें ऐसी तैयार की गईं कि चहेती कंपनियों को ही ठेका मिल सके।

  • इन कंपनियों ने नकली होलोग्राम और नकली सील बनवाए, जिनका उत्पादन नोएडा की एक फर्म द्वारा किया गया।

  • नकली होलोग्राम लगी महंगी शराब की बोतलें सरकारी दुकानों से बेची गईं, जिससे बिक्री का कोई रिकॉर्ड सरकार के पास दर्ज नहीं हुआ।

  • इस प्रक्रिया के कारण एक्साइज विभाग को टैक्स का भारी नुकसान हुआ।

  • आरोप है कि इस अवैध कमाई से 2165 करोड़ रुपये शासन को चूना लगा।

  • यह रकम कथित रूप से कांग्रेस भवन के निर्माण, नेताओं, अधिकारियों और मंत्रियों में बांटने तक गई।

अब तक कौन-कौन हुए गिरफ्तार

इस घोटाले में अब तक कई बड़े नामों की गिरफ्तारी हो चुकी है—

  • पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा

  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल

  • पूर्व IAS अनिल टुटेजा

  • रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर

इसके अलावा आबकारी विभाग के 28 अधिकारी भी आरोपी बनाए गए थे, जिन्हें बाद में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version