रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के फरार ड्राइवर नारायण साहू को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने टिप्पणी की कि आर्थिक अपराध बेहद गंभीर प्रकृति के होते हैं और इनका देश की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ता है।

ACB-EOW में दर्ज FIR के अनुसार, नारायण साहू सूर्यकांत तिवारी का भरोसेमंद सहयोगी और कोयला सिंडिकेट का प्रमुख कैश हैंडलर था। जांच में सामने आया कि उसने सिंडिकेट के जरिए करीब 13 करोड़ रुपए की अवैध नगदी इकट्ठा की थी। आरोप है कि सूर्यकांत के निर्देश पर उसने इसमें से करीब 7.5 करोड़ रुपए अलग-अलग रसूखदार अधिकारियों और नेताओं तक पहुंचाए। आयकर विभाग की डायरियों में भी “नारायण से प्राप्त नगद” और “नारायण को दिया गया नगद” जैसी एंट्रियां मिली हैं, जो उसकी भूमिका की पुष्टि करती हैं।

आरोपी पिछले दो साल से फरार है और उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी है। बचाव पक्ष ने दलील दी कि वह सिर्फ ड्राइवर था और FIR में उसका नाम नहीं है, जबकि सरकार ने कहा कि उसने जांच में सहयोग नहीं किया। कोर्ट ने माना कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया मजबूत साक्ष्य हैं, इसलिए समानता का सिद्धांत लागू नहीं होगा। बताया गया कि रायगढ़, कोरबा और सूरजपुर में प्रति टन 25 रुपए की अवैध वसूली हुई। ईडी के अनुसार जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच करीब 540 करोड़ की लेवी वसूली गई।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version