जनदर्शन में आज मिले 28 आवेदन
कलेक्टर ने अधिकारियों को निराकरण करने के दिए निर्देश
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। कलेक्टर श्री उइके ने जनदर्शन में 28 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम खैरझिटी के पुन्नुराम साहू ने बंदोबस्त में त्रुटि सुधार करवाने के लिए आवेदन सौंपा। इसी प्र्रकार ग्राम अतरमरा के सुरेश कुमार सिन्हा ने मनरेगा मजदूरी का भुगतान कराने के लिए, ग्राम जिड़ार के लखनराम विश्वकर्मा ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के लिए, ग्राम बारूला के जगतराम ने आनलाईन भुईया में त्रुटि सुधार करने, ग्राम लोहरसी की गोमती बाई साहू ने बच्चे के लिए
There is no ads to display, Please add some
