घर-घर संपर्क कर उपभोक्ताओं से भरवाए जाएंगे फॉर्म, आगामी दिनों में बिजली कार्यालय का घेराव

छुरा (गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा द्वारा बिजली बिलों में बढ़ोतरी एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में स्थानीय विश्राम गृह छुरा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गरियाबंद जिला कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, ब्लॉक प्रभारी पवन सोनकर एवं सह-सचिव सुनील तिवारी की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक में बिजली बिलों में कथित बेतहाशा बढ़ोतरी तथा स्मार्ट मीटर के विरोध में आगामी एक माह तक चलाए जाने वाले आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

मुख्य अतिथि विनोद चंद्राकर ने कहा कि आंदोलन के तहत कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घर-घर पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे। स्मार्ट मीटर हटाकर पूर्व की व्यवस्था के अनुसार पुराने मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में ब्लॉक मुख्यालय स्थित बिजली कार्यालय का घेराव कर सरकार एवं विद्युत विभाग के समक्ष जनता की समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा।

खबर का हुआ असर: मडेली पंचायत सचिव अंबिका सोनी जनपद पंचायत छुरा में संलग्न

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त बिजली उत्पादन होने के बावजूद आम उपभोक्ताओं को लगातार अधिक बिजली बिल प्राप्त होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी शाह ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचें और बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के संबंध में जानकारी देते हुए स्मार्ट मीटर हटाने की मांग के लिए अधिक से अधिक फॉर्म भरवाएं। उन्होंने आंदोलन को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

भाजपा के चार कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

बैठक के दौरान भाजपा की नीतियों एवं स्थानीय स्तर पर कथित कुशासन से परेशान होकर भाजपा के अनुसूचित जाति मंडल संयोजक नारायण ओगरे, युवा कार्यकर्ता राजेंद्र ओगरे, भाजपा कार्यकर्ता संतराम एवं बूथ अध्यक्ष हेमेन्द्र नागेश ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने पर बधाई

कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का गमछा एवं फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा पार्टी में उनका सम्मानपूर्वक प्रवेश कराया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री हरीश यादव ने किया। वहीं सलीम मेमन कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आभार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर आगामी एक माह तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर पार्टी व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version