गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ योजना के तहत 400 यूनिट सरकार ने कुछ दिनों पहले 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना की घोशणा की थी। जो 1 दिसंबर से लागू हो गयी है। इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब 200 यूनिट पर 800-900 रूपए तक आने वाला बिल अब 420 से 345 रूपए तक आ सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेश सत्र के समापन पर इसका ऐलान किया। सीएम ने बताया कि घरेलू उपभोक्ता के लिए 1 दिसंबर से नई योजना लागू होगी। प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ मिलेगा। इससे 45 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित होंगे। 4 महीने पहले यानी 1 अगस्त 2025 को सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना पर बड़ा बदलाव किया था। भूपेश सरकार के समय लागू 400 यूनिट की सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया था। इस बदलाव का असर सीधे सीधे लाखों परिवारों पर पड़ा था। अब 1 दिसंबर से 400 यूनिट खपत पर 200 यूनिट बिजली हाफ की जावेगी।
There is no ads to display, Please add some
