अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

खैरागढ़ छुईखदान गंडई (गंगा प्रकाश)। एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने सुनियोजित योजना के मुताबिक कुदाली और धारदार कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर प्रेमिका के आशिक की हत्या करने के आरोपी को हत्या के संगीन धाराओं के अंतर्गत थाना साल्हेवारा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                                संवाद पुलिस मीडिया समूह से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 23 नवम्बर को शाम सात बजे थाना साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम खादी में दो बच्चों में चाकूबाजी की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। वरिष्ठ अधिकारियो को घटना से अवगत कराकर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची तो ग्राम खादी के दैहान के पास मृतक धीरज यादव का खून से लथपथ शव मिला। मौके पर उपस्थित मृतक के पिता शंकर लाल यादव एवं उसके परिजनों से पूछताछ पर पता चला कि मृतक का गांव के ही एक लड़की से काफी दिनो से प्रेम संबंध चल रहा था। उक्त मृतक की प्रेमिका को गांव के ही सीताराम पटेल छेड़छाड़  करता था तथा एक ही जाति के होने के कारण उसे एकतरफा प्यार भी करता था , जिसके कारण मृतक एवं आरोपी के बीच वाद विवाद था। इसी बात को लेकर 23 नवम्बर को दोपहर में मृतक एवं आरोपी के बीच साल्हेवारा में वाद विवाद हुआ तथा मृतक द्वारा सुलह करने हेतु शाम को मिलने कहा गया था। तय मिटिंग के मुताबिक मृतक धीरज यादव शाम को आरोपी को फोन कर गांव के दैहान के पास मिलने के लिये बुलाया , किन्तु आरोपी पहले से ही बड़ी घटना करने की फिराक में होने के कारण अपने साथ एक कुदाली और धारदार लोहे का कैंची लेकर आया। दोतरफा प्रेम संबंध के कारण आरोपी एवं मृतक के बीच दैहान मे ही हाथापाई हुआ और विवाद बढ़ने पर आरोपी के द्वारा मृतक धीरज यादव के ऊपर पहले कुदाली से हमला किया गया उसके बाद धारदार कैची से मृतक के पूरे शरीर के विभिन्न जगहो में लगातार वार किया , जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रकरण में प्रार्थी शंकर लाल यादव की रिपोर्ट पर मौके पर मर्ग इंटीमेशन एवं हत्या अपराध क्रमांक 36/2024  धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर शव पंचनामा कार्यवाही एवं विवेचना में लिया गया। प्रकरण में मौके पर फारेंसिक टीम दुर्ग के द्वारा भी घटनास्थल का क्राईम सीन एवं बारिकी से निरीक्षण कराया गया। प्रकरण की गंभीर को देखते हुये पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेष कुमार गौतम एवं एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठित किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना के आधे घंटे के अंदर ही आरोपी सीताराम पटेल को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जुर्म करना स्वीकार किया। उसने घटना में प्रयुक्त कुदाली को घटनास्थल पर ही छोड़कर आना तथा धारदार कैंची को भागते समय पानी टंकी के पास फेंकना बताया , आरोपी की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त खून लगा हुआ कैंची को पानी टंकी के पास बरामद कराने पर जप्त किया गया तथा घटनास्थल से खून लगा हुआ कुदाली एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन कर विधिवत जप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना साल्हेवारा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना साल्हेवारा से निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव , सउनि० गणेश राम निर्मल , प्रधान आरक्षक कुलेश्वर सिन्हा , कीर्ति वर्मा , दीपक भोई , छत्रपाल पैकरा , अनंत रामटेके , आरक्षक स्माईल खान , भुवन पोर्त , मनोज कंवर , संजय दिवाकर , महिला आरक्षक गंगोत्री धुर्वे , महेशवरी नौरंगे एवं जानकी धुर्वे का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी – 

सीताराम पटेल पिता सगेलाल पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खादी , थाना – साल्हेवारा , जिला – खैरागढ़ छुईखदान गंडई (छत्तीसगढ़)


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version