देवभोग पुलिस की कार्रवाई में 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त, ओडिशा प्रांत के डबल लाल घोड़ा छाप पाउच के साथ 33 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद/देवभोग (गंगा प्रकाश)। चार चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी से बड़ी संख्या में शराब के पाउच बरामद हुए। देवभोग पुलिस की कार्रवाई में कुल 85 पाउच में भरी 17 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘नया सवेरा अभियान’ के तहत पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध नशीले पदार्थों के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

👉 जरूर पढ़ें: गड्ढे से मिला 27.894 किलो गांजा… व्यक्तिगत तलाशी में कुछ नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

इसी क्रम में 21 सितंबर 2026 को थाना देवभोग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास एक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

घेराबंदी कर पकड़ा गया संदिग्ध

पुलिस टीम ने ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमकानी, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद बताया।

👉 जरूर पढ़ें: ऑनलाइन अटेंडेंस पर रोक से लेकर वेतन भुगतान तक… सचिवों ने खोला मोर्चा, मांगें नहीं मानीं तो धरने की चेतावनी

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में विधिवत तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे में रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से ओडिशा प्रांत की डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब के 85 पाउच बरामद किए गए। प्रत्येक पाउच में 200-200 एमएल शराब भरी थी। पुलिस के मुताबिक कुल मात्रा 17 बल्क लीटर तथा इसकी कीमत 4,250 रुपये है।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बरामद शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी रघुलाल यादव को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जब्ती: ओडिशा प्रांत की कच्ची महुआ शराब के डबल लाल घोड़ा छाप के 85 पाउच, कुल 17 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 4,250 रुपये।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version