गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में एसआईआर की डेडलाइन सात दिन बढ़ा दी है। अब मतदाता सूची के विशेश गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी। पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ाने को ऐलान करते हुए आयोग ने जो नोटिस जारी किया है, इसके मुताबिक पुनरीक्षरण के बाद मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन 16 दिसंबर को होगा। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए फार्म भरे जाने यानी इन्युमरेशन की अवधि 11 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। आयोग ने मतदान केन्द्र यानी पोलिंग बूथों के आबंटन की प्रक्रिया भी 11 दिसंबर तक पूरे कर लिए जाने की बात कही है। जबकि नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फार्म भरने की वर्तमान स्थिति के साथ साथ फार्म भरने भटक रहे लोगों की परेशानी को देखते हुए एसआईआर फार्म भरने का समय कम से कम 3 माह बढ़ाये जाने की मांग की है।
There is no ads to display, Please add some
