नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला के पास हुए विस्फोट के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) लोक नायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी कुछ समय तक अस्पताल में मौजूद रहे और वहां डॉक्टरों से घायलों के इलाज और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Narayangarh police karravaee : ट्रैक्टर के टायरों में छिपाया 150 किलो डोडा चूरा, पुलिस ने किया पर्दाफाश!

पीएम मोदी के दौरे से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर

जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी के एलएनजेपी अस्पताल जाने की सूचना मिली, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।
अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा घेरा पूरी तरह सील कर दिया गया।

  • बहादुर शाह जफर मार्ग पर सभी वाहनों को हटाने का आदेश दिया गया।

  • अस्पताल के आसपास स्थित सभी दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करवा दिया गया।

  • प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है।

लाल किला विस्फोट से हड़कंप

सोमवार को दिल्ली के लाल किला इलाके के पास हुए ब्लास्ट ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया था। घटना में कई लोग घायल हुए थे, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच का जिम्मा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया है।

पीएम मोदी ने दिए हर संभव मदद के निर्देश

अस्पताल पहुंचकर पीएम मोदी ने कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

लाल किला क्षेत्र में अब भी भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। जांच एजेंसियां विस्फोट के पीछे की संभावित साजिश और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version