रायगढ़। एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित कार्यालय में की गई।

जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त को धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने एसीबी बिलासपुर इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 19 अगस्त को आबकारी उप निरीक्षक संतोष नारंग ग्राम पंडरी महुआ गांव में उसकी मां के निवास पर पहुंचे और उन पर अवैध शराब बनाने का आरोप लगाते हुए घर की तलाशी ली। इसी दौरान उन्होंने कुछ कागजों में उसकी मां से हस्ताक्षर भी करा लिए।

भारत पर आज से लागू होगा 50% अमेरिकी टैरिफ, किन सेक्टर पर होगा असर, कौन से सेक्‍टर अभी सेफ

इसके बाद नारंग ने प्रार्थी और उसकी मां से कड़ी कार्रवाई से बचने के एवज में 50,000 रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को पकड़वाना चाहता था। इसी आधार पर एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी उप निरीक्षक को 50 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार ट्रैप अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version