Dhanush : पिछले कुछ दिनों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और बॉलीवुड-साउथ की चर्चित अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) को लेकर सोशल मीडिया पर शादी की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि यह कथित कपल वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकता है।

CG : 06 फरवरी को राजिम कुंभ में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, लगभग 200 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ पोस्ट और वायरल मैसेज के जरिए यह दावा किया जा रहा है कि धनुष और मृणाल ठाकुर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। इन पोस्ट्स में शादी की तारीख तक बताई जा रही है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और चर्चा और बढ़ गई है।

कहां से शुरू हुई अफवाह?
बताया जा रहा है कि किसी कथित “इनसाइड सोर्स” के हवाले से यह खबर फैलाई गई, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गई। हालांकि, न तो धनुष और न ही मृणाल ठाकुर की ओर से इस संबंध में कोई बयान जारी किया गया है।

पहले भी जुड़ चुका है नाम
यह पहली बार नहीं है जब धनुष का नाम किसी अभिनेत्री के साथ जोड़ा जा रहा हो। इससे पहले भी उनके निजी जीवन को लेकर कई तरह की अटकलें लगती रही हैं। गौरतलब है कि धनुष ने साल 2022 में अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही उनके निजी जीवन को लेकर चर्चा बनी रहती है।

वहीं, मृणाल ठाकुर की बात करें तो उन्होंने हाल के वर्षों में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उनकी लोकप्रियता के चलते उनका नाम भी अक्सर सह-कलाकारों के साथ जोड़ा जाता रहा है, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने फोकस को काम तक सीमित रखा है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version