भारत की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरती हुई इंटरनेशनल मास्टर दिव्या देशमुख ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली हमवतन डी हरिका को टाईब्रेक में 2-0 से हराकर यहां फिडे वर्ल्ड महिला शतरंज कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्लासिकल बाजी दो बार ड्रॉ होने के बाद रैपिड टाईब्रेक में हरिका पर दबाव था।

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला: टोने-टोटके के शक में पोते ने कर दी दादा की हत्या

दिव्या ने मारी बाजी

दिव्या ने दृढ़ निश्चय के साथ पहली बाजी जीती जिससे हरिका पर काफी दबाव बन गया। दिव्या ने इसके बाद दूसरी बाजी भी जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। हरिका तीन अलग-अलग मौकों पर इसी तरह के प्रारूप में सेमीफाइनलिस्ट रही हैं जिसे तब वर्ल्ड महिला चैंपियनशिप कहा जाता था। हम्पी और अब दिव्या दो भारतीय बन गई हैं जिन्होंने महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। यह प्रतियोगिता नए वर्ल्ड चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है। इसका मतलब यह भी है कि अगले साल होने वाले महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में एक भारतीय का प्रवेश पक्का हो गया है।

Air India: एअर इंडिया ने बोइंग के बेड़े में ईंधन नियंत्रण स्विच की जांच पूरी की, कहा- कोई समस्या नहीं मिली

सेमीफाइनल में चीन की खिलाड़ी से हम्पी का सामना

महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से यह तय होगा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीन की जू वेनजुन के खिलाफ कौन मुकाबला करेगा। एक दशक से भी अधिक समय से सर्वोच्च रैंकिंग वाली भारतीय कोनेरू हम्पी अपने करियर में पहली बार अंतिम चार में पहुंची हैं। दिव्या का उनके साथ सेमीफाइनलिस्ट के रूप में जुड़ना भारतीय महिला शतरंज में एक बड़ा बदलाव दर्शाता है जहां पुरुष खिलाड़ियों ने अधिक सफलता हासिल की है। सेमीफाइनल में हम्पी का सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की लेई टिंगजी से होगा जबकि दिव्या पूर्व महिला वर्ल्ड चैंपियन चीन की ही तान झोंगयी से भिड़ेंगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version