रायपुर (गंगा प्रकाश) – जिले के के ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त हो रही आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में चोरी की घटनाओं की शिकायतों को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर महोदय अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष सिंह द्वारा गम्भीरता से लेते हुये चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की तीस सदस्यीय टीम का विशेष टीम का गठन किया गया। इस चोरीकाण्ड का खुलासा करते हुये पुलिस महानिदेशक महोदय रायपुर अमरेश मिश्रा ने बताया कि टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुये आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु रात्रि में गश्त करने के साथ-साथ सभी घटनास्थलों के सीसीटीव्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपियों की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबिर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा सीसीटीव्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया , जिसमें एक गिरोह द्वारा जो हाथ में गैंती लेकर आवासीय कॉलोनियों में सुने मकानों में रात्रि में अकस्मात चोरी की घटना को अंजाम देना पाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण से प्राप्त महत्पूर्ण जानकारी  के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त सृजन शर्मा , सफीक मोहम्मद एवं उमेश उपाध्याय की पतासाजी करते हुये उनके छिपने के अलग-अलग ठिकानों में टीम के सदस्यों द्वारा एक साथ दबिश देकर पकड़ा गया। घटना के संबंध में आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया आरोपी सृजन शर्मा जो शातिर नकबजन है जिसके विरूद्ध जिला बिलासपुर में चोरी/नकबजनी के एक दर्जन से अधिम मामले में जेल निरूद्ध रह चुका है। उसकी मुलाकात उमेश उपाध्याय एवं सफीक मोहम्मद से हुई जिनके साथ मिलकर उसके द्वारा थाना मुजगहन , विधानसभा , तिल्दा नेवरा एवं मंदिर हसौद के विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में मिलकर दो दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं अंजाम देना स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के सोने चांदी के जेवरातों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि चोरी के सोने चांदी के जेवरातों को अपने परिचित ज्वेलर्स दुकान के कारीगरों एवं वर्कर हर्ष कुमार बंजारे उर्फ गोविन्दा , मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी , मेवालाल कश्यप , हेमंत कश्यप , कमलजीत कश्यप उर्फ जीतू एवं जय कुमार सोनी के पास सोने एवं चांदी के जेवरातों को देना बताया गया। जिनके द्वारा आरोपियों से प्राप्त चोरी के सोने चांदी के जेवरातों को गलाकर ज्वेलर्स दुकान के मालिक बिलासपुर निवासी राजेश कुमार सोनी एवं उरला निवासी भूषण कुमार देवांगन को बिक्री करना बताया गया। साथ ही चोरी की नगदी रकम से दोपहिया वाहन क्रय किया गया है , जिसका उपयोग घटना को अंजाम देने में बताया गया है। अन्य घटनाओं में प्रयुक्त दोपहिया वाहनों की जानकारी प्राप्त की जा रही है एवं जिनसे आरोपी द्वारा वाहन क्रय किया गया है उनकी पतासाजी कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों द्वारा सोने चंदी के जेवरातों को फायनेंस कम्पनियों में गिरवी भी रखकर नगदी रकम प्राप्त की गई है , जिसमें संबंधित कम्पनियों को नोटिस देकर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। आरोपियान जिन-जिन मकानों में किराये से निवासरत रहे हैं , उनके मकान मालिकों द्वारा इस संबंध में पुलिस को सूचना नही दिये जाने पर नोटिस जारी किया जाता है। आरोपियों द्वारा जिन-जिन आवासीय कॉलोनियों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है उन कॉलोनियों द्वारा पुलिस द्वारा निर्देशित सुरक्षा इंतजामों का अव्हेलना किया जाना पाये जाने पर उन्हें भी नोटिस जारी किया जाता है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सभी माल खपाने वाले सहआरोपी एवं ज्वेलर्स दुकान के मालिकों की भी पतासाजी कर गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध संगठित अपराध की धारा 111 एवं 317 बीएनएस के तहत कार्यवाही किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से 316 ग्राम सोना , 02 किलो 900 ग्राम चांदी घटना प्रयुक्त 05 नग मोबाईल फोन , 02 नग दोपहिया वाहन तथा घटना में प्रयुक्त गैंती , पेचकस एवं अन्य आलाजरब जुमला कीमती लगभग 35,00,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4) , 305 , 3(5) बीएनएस. के तहत कार्यवाही किया गया है। आरोपी सृजन शर्मा उर्फ स्वराज आपराधिक प्रवृत्ति का जिसके विरूद्ध जिला बिलासपुर के अलग-अलग थानों में कुल 21 अपराध पंजीबद्ध , जिसमें आरोपी जेल निरूद्ध है।

गिरफ्तार आरोपीगण –

सृजन शर्मा पिता प्रभु शर्मा उम्र 29 वर्ष स्थाई पता मकान नंबर 54 हाउसिंग बोर्ड कालोनी सरकंडा खमतराई बिलासपुर , उमेश उपाध्याय पिता स्व. वीरेंद्र उपाध्याय उम्र 26 वर्ष निवासी कालीमाई वार्ड हर्रीपारा जिला मुंगेली , सफीक मोहम्मद पिता नासिर मोहम्मद उम्र 25 वर्ष निवासी कालीमाई वार्ड हर्रीपारा जिला मुंगेली ,

प्रकरण में संलिप्त माल खपाने वाले सहआरोपी – 

हर्ष कुमार बंजारे उर्फ गोविंदा पिता शिव कुमार बंजारे उम्र 18 वर्ष निवासी विनोबा भावे नगर जैतखाम थाना मुंगेली बिलासपुर , मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी पिता जावेद अहमद सिद्दीकी उम्र 40 वर्ष सालनिवासी बशीर खान वार्ड पंडरिया रोड मुंगेली बिलासपुर , मेवा लाल कश्यप पिता दुर्गा प्रसाद कश्यप उम्र 43 वर्ष निवासी कपसिया कला थाना कोटा जिला बिलासपुर , हेमंत कश्यप पिता तुलसीराम कश्यप उम्र 33 वर्ष निवासी परसा कांपा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर , कमलजीत कश्यप उर्फ जीतू पिता स्व. दिनेश कश्यप उम्र 30 साल निवासी निकारबंद थाना तखतपुर जिला बिलासपुर ,

प्रकरण में संलिप्त ज्वेलर्स –

जय कुमार सोनी पिता स्व. राजकुमार सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी महामाई वार्ड सोनारपाड़ा मुंगेली थाना मुंगेली बिलासपुर ,राजेश कुमार सोनी पिता शिव कुमार सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी तखतपुर भाटापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर , भूषण कुमार देवांगन पिता राम कल्याण देवांगन उम्र 35 वर्ष निवासी डाकेश किराना स्टोर दुर्गा मंदिर के पास गाजी नगर बिरगांव थाना उरला रायपुर (छत्तीसगढ़)।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version