यदिन्द्रन नायर
बीजापुर (गंगा प्रकाश)। जिले के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में से एक बाबा चिकटराज देव मंडई (मेला) इस वर्ष 07 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। मेला के सुचारू एवं सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मेला आयोजन समिति ने जिला प्रशासन से व्यापक सहयोग की मांग की है। इस संबंध में आज कलेक्टर, जिला बीजापुर को औपचारिक रूप से सूचना पत्र सौंपकर विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान आकृष्ट कराया गया।


मेला आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर से भेंट कर आयोजन की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। समिति ने बताया कि बाबा चिकटराज देव मंडई मेला क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जिसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर समुचित व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।

छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार घर की बाड़ी में छिपाकर कर रहा था अवैध कारोबार, 87 हजार रुपए की सामग्री जब्त
समिति ने विशेष रूप से मेला स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, अस्थायी स्वास्थ्य शिविर एवं एंबुलेंस की उपलब्धता, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा मेला के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक प्रबंधन की ठोस योजना बनाने का आग्रह किया।
इसके अलावा समिति ने मेला क्षेत्र में अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग जैसे प्रबंध करने पर भी जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


इस अवसर पर मेला आयोजन समिति द्वारा कलेक्टर महोदय को मेला में ससम्मान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने हेतु आमंत्रण पत्र भी सौंपा गया। बैठक के दौरान मेघनाथ मांझी (देव सियान), रामशरण मांझी (देव प्रमुख), बी.आर. अमान, बी. गौतम राव, राकेश गिरी, यदिनंद्रन नायर, सोनाधर मांझी एवं फूलचंद नाईक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन कार्यक्रम: स्वास्थ्य शिविर, सामग्री वितरण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत गरीब परिवारों को सिलाई मशीन, साड़ी व मच्छरदानी, बच्चों को शैक्षणिक सामग्री — नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विश्वास बढ़ाने की पहल
मेला आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि जिला प्रशासन के सहयोग और समन्वय से यह पारंपरिक आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version