FASTag Update , नई दिल्ली। टोल टैक्स भुगतान के लिए इस्तेमाल होने वाला FASTag अब जल्द ही सिर्फ हाईवे तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले समय में FASTag से न केवल टोल टैक्स, बल्कि पार्किंग शुल्क और पेट्रोल-डीजल का भुगतान भी किया जा सकेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय FASTag को एक मल्टीपर्पस डिजिटल पेमेंट सिस्टम के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इस नई व्यवस्था के लिए पिछले छह महीनों से चल रहा ट्रायल सफल रहा है, जिसके बाद अब सरकार इसे देशभर में लागू करने की तैयारी में जुट गई है।

राज्य में शिक्षकों की भारी कमी: सात माह में 6 हजार शिक्षक छोड़ गए या रिटायर

मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, FASTag को UPI की तर्ज पर एक व्यापक डिजिटल भुगतान माध्यम बनाने की योजना है। अभी FASTag का इस्तेमाल मुख्य रूप से राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों पर टोल टैक्स की वसूली के लिए किया जाता है, लेकिन नई योजना के तहत इसका दायरा काफी बढ़ाया जाएगा। इससे वाहन चालकों को अलग-अलग जगहों पर भुगतान के लिए कैश, कार्ड या मोबाइल ऐप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि छह महीने के पायलट प्रोजेक्ट के दौरान FASTag के जरिए पार्किंग शुल्क और ईंधन भुगतान का परीक्षण किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। ट्रायल के दौरान पेमेंट में तेजी, पारदर्शिता और तकनीकी स्थिरता देखने को मिली। इसी के आधार पर सड़क परिवहन मंत्रालय अब इसे बड़े स्तर पर लागू करने पर विचार कर रहा है।

अगर यह योजना लागू होती है, तो शहरी इलाकों में पार्किंग की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है। वाहन चालक बिना टिकट या कैश के सीधे FASTag के माध्यम से पार्किंग शुल्क चुका सकेंगे। इसी तरह पेट्रोल पंपों पर भी FASTag से सीधे भुगतान संभव होगा, जिससे लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा और समय की बचत होगी। सरकार का मानना है कि FASTag के मल्टीपर्पस इस्तेमाल से डिजिटल इंडिया मिशन को और मजबूती मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version