अंबिकापुर। बलरामपुर में बटालियन में पदस्थ एक डीएसपी की पत्नी का नीली बत्ती लगी गाड़ी के बोनट पर बैठकर जन्मदिन मनाने का वीडियो बीते कुछ दिनों से खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब वाहन चालक के खिलाफ तो FIR दर्ज कर ली गई है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि नियमों की खुल्लम-खुल्ला अवहेलना करने वाली अधिकारी की पत्नी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

सस्पेंस से भरा ‘मर्डर मिस्ट्री’ मोड़: राजा की हत्या वाली जगह पहुंची सोनम, पुलिस ने बताए अहम सुराग

क्या है मामला?

दरअसल, बलरामपुर बटालियन में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे नीली बत्ती लगे XUV 700 के बोनट पर बैठकर केक काटते हुए जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ देखा गया कि गाड़ी के दरवाजे, सनरूफ और डिक्की पर भी लोग बैठे हुए थे। इसके अलावा एक दूसरे वीडियो में परिवार के अन्य सदस्य भी दूसरे सरकारी वाहन में सवार होकर वाटरफॉल घूमने जाते दिख रहे हैं।

ठेकेदार पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लाठी-रॉड से की बर्बर मारपीट

FIR सिर्फ चालक पर, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चुप्पी क्यों?

वायरल वीडियो की पुष्टि होने पर अंबिकापुर के गांधीनगर थाना में वाहन चालक के खिलाफ धारा 281 BNS, 184 और 177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चालक ने दरवाजे, सनरूफ और बोनट पर लोगों को बैठाकर वाहन चलाया, जिससे यह कृत्य लापरवाही व खतरनाक ड्राइविंग की श्रेणी में आता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वाहन का दुरुपयोग करने वाली DSP की पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई अब तक सामने नहीं आई है।

देखें एफआईआर की कॉपी

 

 

ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या नियम-कानून सिर्फ आम लोगों और ड्राइवरों पर ही लागू होते हैं? अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या डीएसपी की पत्नी के खिलाफ भी कानून अपना काम करेगा या मामला यहीं दबा दिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version