ओडिशा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ पहले गैंगरेप किया गया और बाद में उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की गई. घटना ओडिशा के जगतसिंहपुर की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जांच में पता चला है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भाई हैं. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भाग्यधर दास और पंचानन दास के रूप में की है.

स्वच्छता हम सभी की है जिम्मेदारी : CM विष्णुदेव साय

पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी ने पहले लड़की के साथ रेप किया और बाद में उसके गर्भवती होने पर उसे जिंदा ही दफनाने की कोशिश भी की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बनशबारा गांव के भाग्यधर दास और पंचानन दास नामक दो भाइयों ने अपने एक साथी तुलु बाबू के साथ मिलकर एक नाबालिग लड़की के साथ बार-बार बलात्कार किया. पीड़िता के गर्भवती होने की सूचना मिलने पर आरोपियों ने कथित तौर पर अपने अपराध को छिपाने के लिए उसे ज़िंदा दफनाने की कोशिश की.

भांजे ने नाबालिग प्रेमिका को मामा के घर लाया, रेप कर हत्या की धमकी दी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पास के एक मठ में काम करते थे और कुछ समय से लड़की के साथ यौन शोषण कर रहे थे. इस घटना में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. नाबालिग लड़की का जिला मुख्यालय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है. लड़की के पिता द्वारा कुजंग पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version