सीतापुर। सऊदी अरब, इजराइल समेत अन्य देशों में नौकरी कर रहे लोगों के नाम पर जिले में पात्र गृहस्थी योजना का मुफ्त राशन निकाले जाने का बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्ति विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में यह गड़बड़ी पकड़ में आई है।

जांच में सामने आया कि 9,122 लाभार्थी ऐसे हैं जो देश से बाहर रहते हैं, फिर भी उनके नाम से राशन वितरण हो रहा था। इस पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से इन सभी लाभार्थियों के राशन वितरण पर रोक लगा दी है और उनकी आय व विदेश जाने की अवधि की जांच शुरू कर दी है।

CG News : मशरूम बीनने गए युवक पर हाथी ने किया हमला, इधर हाथियों के झुंड ने घरों और फसलों को किया तहस-नहस

बताया गया कि जिले में पिछले वर्ष से ई-केवाइसी (नो योर कस्टमर) प्रक्रिया चलाई जा रही थी, लेकिन अब तक लगभग साढ़े चार हजार लाभार्थियों ने केवाइसी नहीं कराई थी। जब इसका कारण जानने के लिए सर्वे किया गया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

विभाग ने साफ किया है कि इस मामले में आगे गहन जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version