गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत शासन के विशेष अभियान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम एवं फिंगेश्वर में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच की गई। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य की समय रहते जांच कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्नेहलता हुमने ने बताया कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के विशेष प्रयासों से सीएचसी राजिम और फिंगेश्वर में सोनोग्राफी जांच की सुविधा प्रारंभ हो पाई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को सीएचसी राजिम, सीएचसी फिंगेश्वर तथा पीएचसी जामगांव, कोपरा और कौंदकेरा में आयोजित किया जाता है। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की जाती है, जिसमें रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, पेट जांच, वीडीआरएल, सिकलसेल जांच एवं ब्लड ग्रुप परीक्षण शामिल हैं। इसके साथ ही सीएचसी राजिम एवं फिंगेश्वर में स्त्री रोग विशेषज्ञों की सेवाओं के माध्यम से निःशुल्क सोनोग्राफी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. हुमने ने बताया कि 9 दिसंबर 2025 को सीएचसी राजिम में 64 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 18 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी की गई। वहीं सीएचसी फिंगेश्वर में 42 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा 11 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच निःशुल्क की गई। सीएचसी राजिम में डॉ. रुचि रूपरेला एवं सीएचसी फिंगेश्वर में डॉ. सोमी चंद्राकर स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब गर्भवती महिलाओं के लिए प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को नियमित रूप से निःशुल्क सोनोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र की मितानिनों से संपर्क कर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में भाग लें, निःशुल्क जांच एवं सोनोग्राफी कराएं और स्वयं तथा अपने होने वाले शिशु के बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करें।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version