नई दिल्ली। बंगाल में एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है। मामला दक्षिणी कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके का है। यहां रहने वाली एक 20 साल की युवती के साथ उसके दो परिचितों ने दुष्कर्म किया। जब बदहवास हालत में युवती घर पहुंची, तो परिजनों को इसकी जानकारी दी।

शनिवार की रात परिजनों ने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोप है कि दोनों युवकों ने युवती को उसका जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों ने उसके साथ रेप किया।

कुछ महीने पहले हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, युवती का संपर्क कुछ महीनों पहले चंदन मलिक नाम के एक शख्स से हुआ था। उसने खुद को दक्षिण कोलकाता में एक बड़ी दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया था। इसके बाद चंदन ने युवती की मुलाकात दीप नाम के दूसरे शख्स से कराई थी। आरोप है कि दोनों ने युवती को पूजा समिति में शामिल कराने की बात कहकर झांसे में लिया था।

भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप के खिलाफ जेक सुलिवन का बड़ा आरोप

दोनों आरोपी अक्सर युवती से बात करते थे। शुक्रवार को युवती का जन्मदिन था। चंदन और दीप ने पीड़िता को उसका बर्थडे मनाने की बात कहकर दक्षिण कोलकाता के रीजेंट्स पार्क इलाके में एक फ्लैट में ले गए। यहां पहले उन्होंने खाना खाया और फिर जब लड़की ने घर जाने की बात कही, तो आरोपियों ने दरवाजा बंद कर दिया और फिर उसका सामूहिक बलात्कार किया।

महिला किसी तरह वहां से बचकर भागने में कामयाब रही। उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना शुक्रवार को हुई, लेकिन शनिवार रात इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने कहा कि हरिदेवपुर इलाके से सामूहिक बलात्कार की शिकायत मिली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version