गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद सोशल मीडिया की नई जिला एवं मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नवगठित टीम में जिला एवं मंडल स्तर पर संयोजक, सहसंयोजक और सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, संगठन प्रभारी अमित चिमनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित वखारिया के मार्गदर्शन में की गई।
भाजपा संगठन द्वारा गठित नई सोशल मीडिया टीम का उद्देश्य डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करना है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कुंभकार समाज के वार्षिक उत्सव में सामाजिक एकता और विकास पर जोर
नवगठित कार्यकारिणी में जिले एवं मंडलों के सक्रिय, ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नई टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन की नीतियों, उपलब्धियों एवं जनहित के कार्यों को मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय में संगठन और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में नई टीम संगठन विस्तार, जनसंपर्क और डिजिटल अभियानों को नई गति देने का कार्य करेगी।
छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न
नई नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन हित में पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है।
