बलरामपुर- जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री मे एक युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एकतरफा प्रेम मे हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। युवती अपने घर के पास ही किराना का दुकान संचालित करती थी और उसका गांव के ही एक शादीशुदा युवक से पिछले लगभग 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले लगभग एक माह से दोनों के बीच अनबन हो गई थी और वह युवक का न तो फोन उठाती थी और न ही उससे बात करती थी।

CG News : भाजपा के नवनियुक्त मीडिया संयोजक और प्रवक्ताओं ने पदभार संभाला

इसी बात से आरोपी काफ़ी नाराज चल रहा था और लगभग 15 दिन पहले उसने युवती का मोबाइल छीनने की भी कोशिस किया था। 12 अगस्त को युवती घर मे अकेली थी और उसका पिता खेत की तरफ चला गया था। दोपहर को ज़ब वह घर आया तो देखा की उसकी बेटी मृत अवस्था मे पड़ी हुईं थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची और विवेचना शुरू की तो पता चला की आरोपी चंदर सोनवानी यहाँ आया था और युवती से विवाद किया। युवती ने कहा कि वह फोन नहीं उठाएगी। बात नहीं करेगी तुमको जो करना है कर लो। इसी बात पर आरोपी ने उसी के किचन मे रखे चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि युवती के आर्थिक खर्च का वहन युवक करता था।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version