गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण

रायपुर। राजधानी रायपुर में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भव्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में प्रात: 9 बजे से आयोजित होगा, जहां राज्यपाल श्री रमेन डेका ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। आज पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें मार्च-पास्ट, पदक अलंकरण, गार्ड ऑफ ऑनर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप से परखा गया। रिहर्सल के दौरान सभी गतिविधियां निर्धारित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार संचालित की गईं।
रिहर्सल में पुलिस महानिदेशक श्री अरुणदेव गौतम, रायपुर पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल के सुरक्षा अधिकारी डीएसपी श्री गिरीश कोरी ने राज्यपाल की भूमिका निभाते हुए सुरक्षा एवं आयोजन व्यवस्था का जायजा लिया।

17 टुकडिय़ों की भव्य परेड, सुरक्षा बलों की शक्ति का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर आयोजित परेड में देश की सुरक्षा, अनुशासन और एकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इस वर्ष कुल 17 सुरक्षा बलों की टुकडिय़ां परेड में शामिल होंगी। इनमें सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल सहित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सुरक्षा बलों की टुकडिय़ां शामिल हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष एवं महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष एवं महिला) तथा एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स की टुकडिय़ां परेड की शोभा बढ़ाएंगी। घुड़सवार दल, बैंड प्लाटून और डॉग स्क्वॉड की सुसज्जित प्रस्तुतियां समारोह को और भी आकर्षक बनाएंगी। सम्पूर्ण परेड आयोजन के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा हैं। उनके सहयोग में पुलिस महानिरीक्षक श्री बी.एस. ध्रुव (आईपीएस), उप पुलिस महानिरीक्षक श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) एवं सेनानी श्री ओम प्रकाश शर्मा व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।

डॉग स्क्वॉड बनेगा समारोह का खास आकर्षण

रिहर्सल के दौरान 12 सदस्यीय पुलिस डॉग स्क्वॉड ने अपने अनुशासन, फुर्ती और दक्षता से सभी का ध्यान आकर्षित किया। ये जांबाज़ स्वान हत्या, चोरी-डकैती एवं मादक पदार्थों से जुड़े गंभीर अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ पुलिस स्वान दल की उच्चस्तरीय प्रशिक्षण क्षमता, पेशेवर दक्षता और राष्ट्रीय उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखेगा विकसित भारत और राष्ट्र प्रेम की झलक

गणतंत्र दिवस समारोह में शालेय विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं नृत्य एवं संगीत के माध्यम से संस्कृति, नारी शक्ति, युवा सामर्थ्य और विकसित भारत की परिकल्पना को सजीव करेंगे।
कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरगुजा द्वारा विकसित भारत, बढ़ता भारत, शिवोम विद्यापीठ, सांकरा (दुर्ग) द्वारा जयतु जयतु भारत तथा पी.जी. उमाठे शासकीय कन्या अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, शांति नगर (रायपुर) द्वारा आरंभ है प्रचंड विषय पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version