जगदलपुर । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा गांव-गांव में राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जगदलपुर में राम नवमी की तैयारी के लिए साडगुड़, अलनार, जमावाड़ा, बिलोरी, और तरईगुडा़ में बैठकें आयोजित की गई , जिसमें मातृ शक्ति और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठकों में संगठन की नीतियों और विचारों को घर-घर पहुंचाने का आग्रह किया गया। विभाग अर्चक पुरोहित पंकज मिश्रा ने कहा कि राम के कार्य को सफल बनाने के लिए सभी को संगठन का साथ देना होगा और शोभायात्रा में शामिल होना होगा। उन्होंने कहा कि राम नवमी का यह पर्व हमें सनातन संस्कृति की रक्षा और प्रचार के लिए प्रेरित करता है।
टीकमचंद सेन बने गरियाबंद जिले के भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक, कार्यकर्ताओ में हर्ष
जिला मंत्री नविन देवांगन ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस वर्ष राम नवमी में बस्तर की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जनजाति नृत्य और परंपरा को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर लोगों को राम नवमी के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी ने बताया कि बस्तर के ग्रामीणों को धरमातरण से बचाने के लिए काम किया जा रहा है और घर वापसी के लिए स्वागत है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता गौ तस्करी को रोकने और गौ सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि बजरंग दल सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए तैयार है और 27 मार्च को होने वाली राम नवमी शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा बस्तर की संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रतीक होगी।
गैस सिलेंडर वितरण में अव्यवस्था से जनता परेशान, पुष्पा जगन्नाथ साहू का सरकार पर आरोप
इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ता, ग्रामवासी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से मातृ शक्ति एवं युवाओं की उपस्थिति एवं उत्साह देखने को मिला। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर राम नवमी के आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।
