रायपुर – टैक्स चोरी के मामले में रायपुर जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने अगस्त्य एंटरप्राइजेज और अग्रवाल एंटरप्राइजेज के संचालक अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. व्यापारी ने अलग-अलग फर्म के नाम पर करीब 26 करोड़ की टैक्स चोरी की थी.

लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल ने प्रदेश के अलग–अलग बोगस फर्म से 2023 से 2025 तक 144 करोड़ की खरीदी की । इसका इनपुट टेक्स क्रेडिट का लाभ लेकर अन्य जिलों के व्यापारियों को पास ऑन कर के करीब 26 करोड़ का लाभ लिया ।

हुसैनी इंटरप्राइजेस, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेस, महावीर इंटरप्राइजेस, यूनिक इंटरप्राइजेस, अंसारी ट्रेडर्स, विनायक वेंचर्स, ललित ट्रेडलिंक और अगस्त्या इंटरप्राइजेस के नाम करीब 144 करोड़ की बोगस खरीदी की गई है। इससे शासन को करीब 26 करोड़ की टैक्स हानि पहुंची है । अमन अग्रवाल ने ऐसे–ऐसे व्यक्तियों के नाम से बोगस फर्म तैयार किया जिनकी मृत्यु 2010 में हो गई थी। लेकिन 2013 और 15 में उससे खरीदी दिखाई गई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version