धमतरी: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला धमतरी जिले के टिकरापारा क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक अस्थायी प्रार्थना भवन में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। घटनास्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ नारेबाजी कर धर्मांतरण के खिलाफ नाराज़गी जताई। मामले की सूचना मिलते ही तहसीलदार सूरज बांसोड़ के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, और स्थिति को नियंत्रित किया।

स्पीड दौड़ा रहे चालक ने घर में घुसा दी कार, 4 लोग घायल

जानकारी के अनुसार, हिंदू संगठनों को सूचना मिली थी कि टिकरापारा क्षेत्र में एक मकान में अस्थायी प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल चल रहा है। संगठन का दावा है कि बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों को ईसाई समुदाय के कुछ लोगों द्वारा प्रलोभन देकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस सूचना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना है कि जिस मकान में प्रार्थना हो रही थी, वहां ‘चंगाई सभा’ के नाम पर धर्मांतरण का खेल चल रहा था। जब संगठन के लोग वहां पहुंचे, तो कुछ लोग मौके से भागते हुए भी देखे गए।

किसान का बेटा बनेगा डाक्टर, NEET की परीक्षा पास होने की खबर से परिवार में खुशी का माहौल…

जिसके बाद हिंदू संगठनों ने काफी देर तक प्रदर्शन किया। वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी और तहसीलदार सूरज बांसोड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की और माहौल को शांत किया।

हिंदू संगठन के पदाधिकारी का कहना है कि लगातार धमतरी जिले में धर्मांतरण का खेल जारी है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस तरह के कथित धर्मांतरण के मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version