गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर क्षेत्र के बासीन गांव के युवा हर्षवर्धन शर्मा ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) परीक्षा में 34वीं रैंक प्राप्त कर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद हासिल किया है। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे फिंगेश्वर क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। हर्ष बचपन से ही अध्ययनप्रिय और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय शिशु संस्कार केंद्र से हुई तथा हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, महासमुंद से पूरी की। विद्यालयीन शिक्षा के तुरंत बाद उन्होंने सिविल सेवा की दिशा में कदम बढ़ाए और खुद को पूरी निष्ठा के साथ तैयारी में लगाया। हर्ष के पिता विनोद शर्मा, जो महासमुंद में पुलिस विभाग में एसआई के पद पर पदस्थ हैं, बताते हैं कि यह उनका चौथा प्रयास था। 2021 से वे निरंतर तैयारी कर रहे थे। 2023 में उन्हें 132वीं रैंक मिली थी, लेकिन उससे वे संतुष्ट नहीं हुए और और अधिक मेहनत के साथ पुनः तैयारी में जुट गए।हर्ष ने बताया कि परीक्षा की समझ विकसित करने के लिए उन्होंने लगभग आठ वर्ष पहले बिलासपुर में एक वर्ष कोचिंग की थी। इसके बाद उनके सभी प्रयास स्व-अध्ययन पर आधारित रहे। रोजाना 7 से 8 घंटे नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन के कारण वे इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सफल रहे। हर्ष अपनी सफलता का श्रेय अपने मातादृपिता और परिवारजनों को देते हैं। उनके पिता के अनुसार हर्ष की मेहनत के साथ-साथ माता श्रीमती भारती शर्मा और बहन अधिवक्ता उत्पला शर्मा का समर्थन उनकी सफलता की आधारशिला रहा। खासतौर पर उनकी माँ ने जिस त्याग और समर्पण के साथ बेटे का साथ दिया, वही उन्हें लक्ष्य तक ले जाने में निर्णायक सिद्ध हुआ। वर्तमान में हर्षवर्धन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रायपुर की फिंगेश्वर शाखा अंतर्गत बोरसी समिति में प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। नौकरी की जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने अपने निर्धारिक अध्ययन समय को बनाए रखा और असफलताओं को सीख में बदलते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे। हर्ष कहते हैं कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर, तो सफलता अवश्य मिलती है। उनकी इस उपलब्धि से बासीन गांव सहित पूरा फिंगेश्वर क्षेत्र गौरव की अनुभूति कर रहा है।
बासीन के हर्षवर्धन शर्मा बने डीएसपी, चौथे प्रयास में सीजीपीएससी में पाई शानदार सफलता
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
