रायपुर.छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन आज कोई फैसला नहीं हो सका। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 सितंबर की तारीख तय की है।

गरियाबंद जिले में नहीं थम रहा अवैध गुटखे का कारोबार! बोरसी (बरभांठा) निवासी उगे राम साहू का गोरखधंधा, विभागीय अफसरों की मेहरबानी से कैंसर की ओर धकेला जा रहा आमजन

चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही जमानत को लेकर कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

इससे पहले, चैतन्य बघेल ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की।

हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर कई बार सुनवाई हो चुकी है। चैतन्य के वकील ने उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है और कहा है कि उनके नाम का उल्लेख न तो ईडी की एफआईआर में है और न ही किसी गवाह के बयान में। वहीं, ईडी ने जमानत याचिका का विरोध किया है और कहा है कि चैतन्य जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और उन्हें मिली कथित आपराधिक आय के संबंध में उनका पक्ष जानने के लिए और पूछताछ की आवश्यकता है।

आज की सुनवाई में दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पेश कीं, लेकिन कुछ कारणों से फैसला नहीं हो सका और कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 सितंबर की तारीख तय की है। चैतन्य बघेल की जमानत का भविष्य अब अगली सुनवाई पर निर्भर करेगा, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version