Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए खास माना जाता है. इस बार सावन 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 09 अगस्त 2025 तक रहेगा. इस पूरे महीने में भक्त व्रत रखते हैं, शिव मंदिरों में जल चढ़ाते हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं. धार्मिक भावनाओं के साथ साथ सावन का व्रत शरीर की सेहत के लिहाज से भी कई बार फायदेमंद साबित होता है, लेकिन अगर सही तरीके से व्रत न रखा जाए तो सेहत को नुकसान भी हो सकता है.

सावन में ऐसे करें हेल्दी फास्टिंग (Sawan Fasting Tips)

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की युवक की हत्या, इधर जंगल में IED ब्लास्ट से ग्रामीण घायल

1. पानी की कमी न होने दें

व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी होता है. रोज़ाना कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं. दिन की शुरुआत नींबू पानी, नारियल पानी या लस्सी से करना अच्छा विकल्प हो सकता है. इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.

2. फल और ड्राई फ्रूट्स को दें जगह

व्रत में ऐसे फल खाएं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो, जैसे तरबूज, खीरा, पपीता आदि. अगर लंबे समय तक भूखे रहना हो, तो सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट और किशमिश खाएं. केले में मौजूद पोटैशियम और नैचुरल शुगर तुरंत ऊर्जा देते हैं.

3. खाली पेट न रहें

लंबे समय तक बिना कुछ खाए रहने से पेट में गैस, जलन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है. इसलिए छोटे छोटे अंतराल पर कुछ हल्का जरूर खाते रहें.

4. व्रत खोलने का तरीका सही हो

जब व्रत खोलें तो एकदम तला भुना या भारी खाना न खाएं. हल्के और पचने में आसान भोजन से व्रत खोलना बेहतर रहता है. ज्यादा तेल, मिर्च या मसाले से बनी चीज़ें तुरंत न खाएं.

छत्तीसगढ़ में CBI की कार्रवाई जारी रहेगी, घोटाले बाजों में हड़कंप

5. खाना हमेशा ताजा और गर्म हो

बारिश के मौसम में बासी या ठंडा खाना कई बार संक्रमण का कारण बन सकता है. कोशिश करें कि जो भी खाएं वह ताजा बना हो और हल्का गर्म हो.

6. हल्का व्यायाम और मसाज करें

तेज वर्कआउट से परहेज करें. हल्का योग या प्राणायाम करें. साथ ही तेल से मालिश कर के गुनगुने पानी से नहाएं, इससे शरीर को आराम मिलेगा.

7. साफ सफाई का रखें ध्यान

नमी और पसीने की वजह से फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में गीले कपड़े तुरंत बदलें और शरीर को सूखा रखें.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version