रायपुर: रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और रायपुर एसएसपी डॉक्टर लाल उम्मेद उमेंद्र सिंह ने आज जिले के सभी एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारियों की बैठक ली. बैठक में शहर में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था और आगामी विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की गई.

कृषि मंत्री शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- ‘किसानों के साथ धोखा हुआ, उन्हें राहत और मुआवजा मिलना चाहिए’

रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि बैठक में पेंडिंग मामले. एक्सीडेंट, नशे के बढ़ते मामलों के साथ पुलिस अधिकारियों से कई विषयों पर चर्चा हुई. जुलाई के दूसरे पखवाड़े में होने वाले विधानसभा के सत्र के दौरान तत्परता से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा थाना में प्रार्थियों से प्रेम व्यवहार से बातचीत करने कहा गया है.

झूमते हुए शिक्षक ने कहा – निलंबित ही तो करोगे न…आधी सैलरी फिर भी मिलेगी

एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि पिछले दिनों 24 थानों के प्रभारी बदले गए है. सभी को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने थाने का प्रभार जल्द से जल्द संभाले. आगामी त्योहार की दृष्टि से देखते हुए कैसे सही पुलिसिंग रखे, उसे बताया गया. वहीं विजन को लेकर स्टाफ को अलर्ट किया गया है. चाकूबाजी करने वालों के साथ नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है. इसके अलावा एक साल के ऊपर लंबित अपराध को निपटाने कहा गया है.

पुलिस रिमांड पर लिया गया हसन आबिदी

एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि पटवारी से जबरिया वसूली मामले में आरोपी हसन आबिदी को पुलिस ने 3 दिन की रिमांड पर लिया है. उन्होंने बताया कि हसन आबिदी अब राज खोलने लगा है. आरोपी ने पीएम आवास दिलाने के नाम पर भी ठगी की थी. इस संबंध में राजेंद्र नगर थाना में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है. गरीबों से रकम लेकर हसन आबिदी को देते थे.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version