रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर चिंता का विषय बनती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। ये नए मरीज रायपुर, बिलासपुर और एक अन्य जिले से रिपोर्ट हुए हैं। प्रदेश भर में 73 सैंपल की जांच के बाद तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
कोविड संक्रमण की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। विभाग के मुताबिक, इन 41 सक्रिय मरीजों में से 37 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करवा रहे हैं, जबकि चार संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं बताई गई है, लेकिन स्वास्थ्य अमले को अलर्ट पर रखा गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी प्रदेश में कोरोना के 17 नए मरीज सामने आए थे। तब रायपुर में सबसे ज्यादा 11 पॉजिटिव केस मिले थे, जिसने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी थी। इसके अलावा अन्य मामले दुर्ग, राजनांदगांव और सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से रिपोर्ट किए गए थे।
There is no ads to display, Please add some
