बीते दिन राजस्थान के रतनगढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ था. वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया था. हादसे में पायलट समेत 2 लोगों की मौत हो गई थी. शहीद हुए पायलट में स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु (44), रोहतक हरियाणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह (23) पाली, राजस्थान शामिल हैं.

पांच देशों की कूटनीतिक यात्रा के बाद पीएम मोदी भारत लौटे

हादसे के बाद ऐसा था मंजर

गांव वालों ने बताया था कि तेज आवाज के बाद आसमान में आग की लपटें और धुआं देखा गया. बता दें कि जगुआर वायुसेना का अटैक फाइटर प्लेन है.

भारतीय वायुसेना ने दी जानकारी

हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने एक्स पर जानकारी दी कि एक जगुआर प्रशिक्षक विमान आज राजस्थान के चुरू के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में दोनों पायलटों का निधन हो गया है.

पुरी के जगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा में बड़ी चूक, कूड़े के ढेर के सहारे अंदर घुसते दिखे 4 युवक, जांच के आदेश

वायुसेना ने आगे बताया कि, ‘किसी भी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. भारतीय वायुसेना इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई है.’

आपको बता दें कि वायुसेना के कई अड्डे राजस्थान में मौजूद हैं, जिनमें एक जोधपुर और दूसरा बीकानेर में शामिल हैं. इससे पहले इसी साल अप्रैल महीने में गुजरात के जामनगर के पास वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था.

Sawan 2025: कितने प्रकार की होती है कांवड़ यात्रा? जान लें क्या हैं इसके नियम

साल में तीसरा जगुआर हुआ क्रैश

राजस्थान में वायुसेना के कई अड्डे हैं, जिनमें एक जोधपुर और दूसरा बीकानेर में है. क्रैश की बात करें तो इस साल ये जगुआर का तीसरा क्रैश है. 3 अप्रैल 2025 में जामनगर, 7 मार्च को अंबाला और  9 जुलाई को राजस्थान के चुरू में ये फाइटर प्लेन क्रैश कर चुका है.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version