गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशासनिक ओंकार ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की विश्णुदेव सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए, उग्र आंदोलन के चेतावनी दी है, उन्होंने कहा है कि भाजपा की सरकार किसानों के संपूर्ण धान को खरीदना नहीं चाहती, किसी न किसी बहाने से धान कम खरीदी करना चाहती है, जिस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री ठाकुर ने क्षेत्र के समस्त धान खरीदी केन्द्र में धान बिक्री की लिमिटेशन को बढ़ाने की मांग की है, यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लिमिटेंशन को तत्काल नहीं बढ़ाती है तो उग्र आंदोलन होगी, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी भारतीय जनता पार्टी सरकार ही होगी। ओंकार ठाकुर ने कहा कि आज किसानों को धान बिक्री में काफी दिक्कतें हो रही है, धान बिक्री की लिमिट कम है।
There is no ads to display, Please add some
