गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में संविधान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित् व श्रीफल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए कहा कि संविधान एक ऐसी मौलिक सिद्धांतो का समूह है जिसके अनुसार कोई राज्य संगठन शासित होता है। किसी देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान की जरूरत होती है संविधान कानून का एक अहम दस्तावेज है। यह सरकार के मूल संरचना और इसके कार्यों को तय करता है संविधान लोकतंत्र के मूल आत्मा होता है और राज्य के सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। देश के प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए नियम बनाता है संविधान देश के अन्य सभी कानूनो से श्रेष्ठ होता है इसलिए भारतीय संविधान भारत की सर्वोच्च विधि है। उन्होंने आगे कहा कि इस दिन भारत ने अपने संविधान को अपनाया था। 1946 में संविधान बनाने के लिए संविधान सभा का गठन किया गया और इसे बनाने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा। दिनेश कुमार साहू व्याख्याता ने कहा कि भारतीय संविधान मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है। संविधान हमारे देश की आत्मा है इनका पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस मौके पर प्राचार्य पूरन लाल साहू, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, विनय कुमार साहू, नरेन्द्र कुमार वर्मा, योगेश सोनकर, गीतांजली नेताम, नकुल राम साहू, रुद्रप्रताप साहू, क्लर्क दुष्यंत कुमार साहू, भृत्य आकाश सूर्यवंशी व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version