भूषण सेठिया/जगदलपुर (गंगा प्रकाश )। वनमंत्री केदार कश्यप के काफिले में शामिल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए तीन सुरक्षा जवानों को कोंटिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (सीसीएसएच), डिमरापाल में नया जीवन मिला है। बेहतर उपचार के बाद दो घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक घायल का उपचार जारी है और जल्द ही उसे भी छुट्टी मिलने की संभावना है।

विगत दिनों वनमंत्री के काफिले का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में फॉलो वाहन में सवार जवान सुनील कुमार मौर्य, राजेश नेताम और महिला जवान सुगंतिन उसेंडी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कोंडागांव जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को तत्काल सीसीएसएच रेफर किया गया था।

अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राठौर, न्यूरोसर्जन डॉ. पवन बृज और मैक्सोफेशियल सर्जन डॉ. शिवानी सारंगी की टीम ने घायलों का उपचार किया।

जवान सुनील कुमार मौर्य के पैर में एंकल फ्रैक्चर हुआ था। डॉ. राठौर द्वारा सफल सर्जरी के बाद उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ और अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं जवान राजेश नेताम को हिप डिस्लोकेशन के साथ चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई थीं। उनकी ऑर्थोपेडिक सर्जरी डॉ. राठौर ने की, जबकि न्यूरोलॉजिकल स्थिति स्थिर होने के बाद डॉ. सारंगी ने चेहरे की चोटों का उपचार किया। उन्हें भी डिस्चार्ज दे दिया गया है।

हादसे में महिला जवान सुगंतिन उसेंडी के सिर में चोट आई थी। न्यूरोसर्जन डॉ. पवन बृज के उपचार से उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार जल्द ही उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हादसे के बाद वनमंत्री केदार कश्यप ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना था और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए थे।जटिल मामलों के सफल उपचार से सीसीएसएच बस्तर क्षेत्र के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version