थाना मोहला पुलिस की कार्यवाही दो तस्करों को भेजा जेल

हरदीप छाबड़ा

मोहला(गंगा प्रकाश)-नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में जब से एसपी वाय अक्षय कुमार जिला पुलिस प्रशासन की कमान संभाली है तब से लेकर इस नवीन जिले में लगातार जिले के गंभीर अपराधों में अंकुश लगाने का काम पुलिस प्रशासन बखूबी कर रही है। जिले के ऐसे प्रमुख कई थाने हैं जहां लगातार दर्ज हुए गंभीर मामलों में आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी भी हो रही है। उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ रही है। लगातार एसपी वाय अक्षय  के दिशा निर्देशन में विभिन्न थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर कार्यवाही करके अपराधों का ग्राफ नीचे गिराने की कोशिश में लगे हुए है।जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार गिर रहा है।चाहे वो जुआ ,सट्टा, अवैध शराब,चोरी ,मवेशी तस्करी,गाँजा,जैसे अवैध कार्यो पर पुलिस की निगाह हमेशा अपराधियों पर रहने के कारण अपराध करने वालो पर पुलिस ख़ौफ़ जिले में देखा जा सकता है।जिले के एसपी अक्षय कुमार,अतिरिक्त अधीक्षक पुपलेश कुमार,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के दिशा निर्देशन थाना प्रभारी ने मुरारगोटा में 16 जनवरी को हुए अंधेकत्ल की गुत्थी महज 15 दिन में  सुलझाई। 27 जनवरी को अंबागढ़ चौकी पुलिस ने 144 पौवा प्लेन देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा। 6 मार्च को 72 लीटर कच्ची शराब के साथ  मोहला पुलिस ने मामला दर्ज किया।  6 मार्च को होली के पहले 9 मोटरसाइकिल सहित दो चोरों को पकड़ा,14 मार्च को खड़गाव पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब सहित इस अवैध कार्यों में उपयोग ओमनी कार सहित दो आरोपी को पकड़ा। 7 मार्च को चिल्हाटी पुलिस द्वारा 250 लीटर देशी कच्ची शराब सहित आरोपी को दबोचा। 4 मार्च को अंबागढ़ चौकी पुलिस ने  2 शराब कोचियों  को गिरफ्तार किया जिसमें एक आरोपी के पास से 25 पौवा गोवा व्हीस्की  तथा दूसरे आरोपी से 10 पौवा गोवा विहस्की  व 13 पौवा देशी शराब  सहित आरोपी को गिरफ्तार किया।चिल्हाटी पुलिस ने 27 मवेशियों से भरी एक बड़ी ट्रक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। खड़गाव पुलिस ने ग्राम झरन से एक आरोपी के पास से 15 लीटर व दूसरे आरोपी के पास से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की ।दोनों आरोपियों को जेल की हवा खाने भेज दिया गया। मोहला पुलिस द्वारा 16 मार्च को ग्राम कूडूम मोड़ मेनरोड आरोपियों की घेराबन्दी पिकप वाहन में भरे मवेशियों सहित गाड़ी रोकवाकर आरोपी सहित वाहन को भी दबोचा और उस पिकप में भरी जानवरो की पुलिस ने जान बचाई जो को कटनी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस द्वारा लगातार ऐसे बड़ी बड़ी कार्यवाही की जा रही है जिसके कारण लोग पुलिस की तारीफ करते नही थक रहे। 

पुलिस अधीक्षक मोहला – मानपुर-अं. चौकी वाय अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में निरीक्षक कपिलदेव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कराया जा रहा है तथा अपराधिक गतिविधियों पर सतत् निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना मोहला के अपराध क्रमांक 32/23 धारा 4,6,10 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, 11 पशुओं के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम 1960 के आरोपी रूवरूप राजकुमार पिता राजकुमार मोटघरे उम्र 38 साल ग्राम सरपड़ा थाना अर्जुनी थाना मोरगांव जिला गोंदिया महा0 एवं ब्रम्हदास जाभुलकर पिता बारीक राव जाभुलकर उम्र 56 साल साकिन वार्ड नं0 01 धाबेकेकड़ी थाना अर्जुनी मोरगांव जिला गोंदिया महा0 को मुखबीर के सूचना के आधार पर ग्राम कुडूम मोड मेन रोड पर हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर बोलेरो पीकप क्रमांक एमएच 36 एए 2504 को पकड़ा गया उक्त पीकप के डाला में कुल 05 नग मवेशी जिसमें 01 नग सफेद रंग का बछड़ा, बछड़ा धावरा रंग का 01 नग, बछिया 01 नग धावरी रंग का, लाल रंग का गाय 01 नग, बैल धावरा 01 नग भरा हुआ था जिसे वाहन में ठुसकर भरकर कुरता पूर्वक बिना चारा, पानी, हवा के कत्लखाना महाराष्ट्र ले जा रहे थे। उक्त दोनों आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि दिलीप ध्रुव, जगमोहन कुंजाम, आर० तुमेन्द्र रात्रे, राकेश कुंजाम सायबर सेल टीम प्र०आर० गौतम भुआर्य, आर0 डामेश्वर ठाकुर, चंद्रा का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version