Iran , तेहरान। ईरान में बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ पिछले 13 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुके हैं। गुरुवार रात हालात और ज्यादा बिगड़ गए, जब देशभर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच टकराव तेज हो गया। अंतरराष्ट्रीय अब तक 100 से अधिक शहरों में विरोध प्रदर्शन फैल चुका है, जिसमें कम से कम 45 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की हत्या की भी खबर सामने आई है।

Iran : ईरान में सरकार विरोधी नारे, एयरपोर्ट और इंटरनेट सेवाएं बंद

प्रदर्शनकारियों ने कई प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया और सरकारी एवं निजी संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया। राजधानी तेहरान सहित कई बड़े शहरों में हालात बेकाबू होते देख प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सुरक्षा कारणों से तेहरान एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, वहीं देश के कई हिस्सों में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाएं भी ठप कर दी गई हैं, ताकि प्रदर्शनकारियों के बीच समन्वय को रोका जा सके।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “खामेनेई को मौत” और “इस्लामिक रिपब्लिक का अंत हुआ” जैसे नारे सड़कों पर गूंजते रहे। कुछ इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने ईरान के पूर्व शाह के बेटे क्राउन प्रिंस रजा पहलवी के समर्थन में भी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था, “यह आखिरी लड़ाई है, शाह पहलवी लौटेंगे”, जिससे यह साफ है कि विरोध अब केवल महंगाई तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ भी गुस्सा फूट पड़ा है। सरकार की ओर से अब तक इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया गया है। सुरक्षा बलों को हालात नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं और कई शहरों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version