छुईहा में जिला स्तरीय ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छुईहा कलार समाज भवन परिसर मैदान में आयोजित जिला स्तरीय ग्रामीण पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का दो दिवसीय टूर्नामेंट सोमवार देर रात लगभग 9 बजे शानदार ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला साहू संघ अध्यक्ष प्रवीण साहू रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कबड्डी हमारा पारंपरिक खेल है, यह हमारी पहचान और गौरव है। ग्रामीण अंचलों में यह सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। छुईहा में आयोजित यह टूर्नामेंट जोश, जुनून और जज़्बे से भरपूर रहा, जो अत्यंत सराहनीय है।मंच पर सरपंच गजेश्वर सिन्हा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, शेखर साहू, परदेशी सिन्हा, पुराणिक ध्रुव सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में छुईहा, रजनकटा, कपालफोड़ी, बारूला, अतरमरा, पंक्तियां, मोहतरा, सुरसाबांधा, यूपी-बिहार (मेरठ), खुड़ियाडिही, टेगनाही, पटेवा, जेजरा सहित 18 से अधिक टीमों ने भाग लिया। मुकाबले सोमवार रात 10 बजे तक चले। सभी टीमों ने आक्रामक खेल, तेज रेड और मजबूत डिफेंस के जरिए दर्शकों को रोमांचित किया।फाइनल मुकाबला जेएस पटेवा और खुड़ियाडिही (छुरा) के बीच खेला गया, जिसमें जेएस पटेवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और चैंपियन ट्रॉफी के साथ 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार पर कब्जा जमाया। उपविजेता खुड़ियाडिही को 7 हजार रुपये, तीसरा स्थान जामली को 5 हजार रुपये, चौथा स्थान पथर्री को 3 हजार रुपये तथा पांचवां स्थान अतरमरा को 1500 रुपये नगद प्रदान किए गए।इसके साथ ही बेस्ट रेडर, बेस्ट ऑलराउंडर और बेस्ट डिफेंडर के पुरस्कार भी अतिथियों के हाथों प्रदान किए गए।
मैच के दौरान कलार समाज भवन परिसर तालियों और नारों से गूंजता रहा। महिला दर्शकों सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। हर रेड और टैकल पर दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया ने मुकाबलों को और रोमांचक बना दिया।
इस प्रतियोगिता ने ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया। युवाओं ने अपनी क्षमता और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट के सफल संचालन में कमेंट्री टीम कोमल मंडावी, परदेशी राम सिन्हा, आशाकांत रजक, निर्णायक दल गुलाप नागेश, हरिसिंग नेताम, रितेश ध्रुव, जागीर सिन्हा, लाइनमैन सिकंदर, ढालेन्दर, टाइमर प्रभात सिन्हा, स्कोरर नरेश सिन्हा सहित लेखन एवं सहयोगी दल का विशेष योगदान रहा।छुईहा में आयोजित यह कबड्डी प्रतियोगिता ग्रामीण खेल संस्कृति को मजबूती देने वाला यादगार आयोजन साबित हुआ।
There is no ads to display, Please add some
