छुरा (गंगा प्रकाश)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “नया सवेरा अभियान” के तहत छुरा पुलिस और स्पेशल टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम बीजेपाल के जंगल क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से महुआ शराब तैयार कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में अवैध नशे के कारोबार, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना छुरा पुलिस और स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बीजेपाल के जंगल से लगे खेत में एक व्यक्ति हाथ भट्ठी से महुआ शराब तैयार कर रहा है।
तहसील कार्यालय के सामने ही ‘मुरूम माफिया’ का खेल; 200 मीटर दूर चल रही खुदाई, अफसरों ने साधी चुप्पी
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी परमानंद विश्वकर्मा (32 वर्ष), पिता द्वारिका विश्वकर्मा, निवासी ग्राम बीजेपाल, थाना छुरा को मौके से ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 14 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।
नीट पेपर लीक को लेकर गरियाबंद में गरजे कांग्रेसी,देशव्यापी आंदोलन का शंखनाद
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
